{"_id":"5c35043abdec222be4547658","slug":"71546978362-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी श्रम नीतियों के खिलाफ बैंकों में हड़ताल, आठ करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी श्रम नीतियों के खिलाफ बैंकों में हड़ताल, आठ करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर सरकार की नीतियों को श्रम व जन विरोधी बताते हुए दो दिवसीय हड़ताल के आह्वान पर ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन और बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों, कर्मचारियों ने मंगलवार को सुबह से ही बैंक शाखाओं में तालेबंदी कर दी। जिससे करीब छह बैंक शाखाएं बंद रहीं। बैंक बंद रहने से शहर में करीब आठ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
बैंक कर्मचारी मंगलवार की सुबह इलाहाबाद बैंक शाखा पर एकत्र हुए। जिसमें यूपीबीईयू संभल के सचिव आलोक दत्त दुबे ने कहा कि सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों को सुदृढ़ करना चाहिए। उनका निजीकरण बंद किया जाए। बैंकों का विलय न किया जाए। सभी बैंकों में पर्याप्त भर्ती तत्काल की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार खराब ऋणों की वसूली करे। कर्ज की अदायगी नहीं करने वालों को जेल भेजा जाए।
कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा कबर दिया जाए। हड़ताल में एआईबीईए, एआईआईईए, जीआईईएआईए, बीईएफआई और एआईएलआईसीईएफ के कर्मचारी शामिल रहे। जिससे भारतीय जीवन बीमा निगम, इलाहाबाद बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स, सिंडिकेट बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, जिला सहकारी बैंक आदि की सभी शाखाएं बंद रहीं। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन भी किया। जिसमें वीरेंद्रपाल गुप्ता, हेमराज, अर्जुन, विनोद कुमार, राजू अंजान, प्रभात कुमार, वीरावती, सुदेश कुमार, अरविंद गुप्ता, एमके चतुर्वेदी, संदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
फोटो-