फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   पुरानी पेंशन की मांग को काली पट्टी बांधकर लिया प्रशिक्षण

पुरानी पेंशन की मांग को काली पट्टी बांधकर लिया प्रशिक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन की मांग को काली पट्टी बांधकर लिया प्रशिक्षण
बबराला। ऑल एम्पलाइज टीचर वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे कर्मचारियों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर काली पट्टी बांधकर प्रशिक्षण किया। मांग पूरी नहीं होने तक अपना आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कस्बा गुन्नौर के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रहे तीन दिवसीय गणित, विज्ञान प्रशिक्षण शिविर पहुंचे क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने हाथों में काली पट्टी बांधी और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विरोध जताते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान अटेवा के सदस्य डा. धर्मवीर सिंह ने कहा कि कर्मचारी शिक्षकों को 60-62 वर्ष की निष्ठा व ईमानदारी से की गई सेवा के लिए वृद्धावस्था में पेंशन मिलनी चाहिए। जिसे सरकार ने खत्म कर दिया है। जब तक पुरानी पेंशन की बहाली नहीं हो जाती है तब तक संगठन इसके लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगा और हमारा आंदोलन भी जारी रहेगा। इस अवसर पर कलाराम यादव, योगेश्वर दीक्षित, चंद्रपाल सिंह, प्रसन्न कुमार, विनोद सिसोदिया, पिंकी सिंह, मंजू, शुचि वार्ष्णेय, आरती वार्ष्णेय, मुकेश कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed