{"_id":"5b6211264f1c1bb37b8b5c1d","slug":"71533153574-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट के गड्ढे में गिरा मासूम, बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट के गड्ढे में गिरा मासूम, बची जान
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला। कस्बा के एक मोहल्ले में रास्ता में खेल रहा एक मासूम निकट के खाली पड़े प्लॉट के पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। पानी में डूबने के बाद वह कुछ ही देर में ऊपर उतराने लगा। जिसे राह चलते दो युवकों ने देख लिया। और दोनों ने मशक्कत करते हुए मासूम को गड्ढे से निकाला। परिजनों को सूचना देकर अस्पताल भर्ती कराया। जहां मासूम की हालत सामान्य बनी हुई है।
कस्बा बबराला के मोहल्ला रामलीला मैदान के सुखराम का चार वर्षीय मासूम नीरज अपने मोहल्ले में घर के सामने एक रास्ता पर खेल रहा था कि अचानक रास्ता किनारे खाली पड़े प्लाट में बने गड्ढे में गिर गया। जिसमें करीब 5 फीट गहरा पानी भरा हुआ था। वहां किसी परिजन की मौजूद न होने पर उसे काफी देर हो गई। इसके बाद वह पानी में उतरने लगा। जहां से गुजर रहे कस्बा के ही दो युवकों ने उसे देख लिया और तत्काल गड्ढे से बाहर निकाला। मौके पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।