{"_id":"5b3d1da24f1c1b97468b4a1f","slug":"71530731938-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनारी में भारी बारिस से सड़कों पर भरा पानी, तालाब लबालव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनारी में भारी बारिस से सड़कों पर भरा पानी, तालाब लबालव
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनारी। कस्बे में सुबह 3 बजे से पांच बजे तक हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र की सड़कें और तालाब लबालब भर गए। सड़कों पर जहां जलभराव हो गया वहीं तालाब पानी से भर गए। भारी बारिश से घरों व दुकानों में पानी भर गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर बनी दुकानों के आगे पानी भरने से दुकानें नहीं खुलीं। पानी निकास की व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा।
मंगलवार की सुबह तीन बजे भारी बारिश शुरू हो गई। लगातार दो घंटे लगातार बारिश से सभी तालाब पानी से लबालब भर गए। सड़कों पर पानी जमा हो गया। जिससे लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया। उधर धनारी पट्टी में नाले का निर्माण नहीं होने के कारण क्षेत्र में जलभराव हो गया। शिव लाल के मकान के पास आगे से सड़क ऊंची होने से घर में पानी घुस गया। जिससे घर में रखा अधिकांश सामान में खराब हो गया। नेशनल हाईवे से भिरावटी और धनारी को जाने वाले मार्ग पर दो फिट से अधिक पानी भर गया। अफसर की मार्केट के आगे जलभराव होने से ग्राहकों का आना बंद हो गया। पेट्रोल पंप के आगे पानी भर गया। थाना परिसर में भी जलभराव रहा।
क्षेत्र के गांव कूबरी भूढ से मानकपुर को जाने वाले मार्ग पर पानी भर गया। भिरावटी के बाजार में पानी भरने से रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में परेशानी आ सकती है।