{"_id":"5b0480a94f1c1b1b5e8b673f","slug":"71527021737-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए किया जनसंपर्क
Updated Wed, 23 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बबराला। भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय आह्वान पर एक से दस जून तक होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव ने अपने गांव भागनगर से शुरूआत की। उन्होंने जनसंपर्क पर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।
उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश तो आजाद है पर गांव गुलाम है। तंत्र स्वतंत्र लोक परितंत्र है। तभी तो सरकारों की कथनी करनी में अंतर है। गूंगी-बहरी सरकारों को जगाने के लिए किसान गांव से ही राजनीतिक पार्टियों के समक्ष अपने सवाल खड़े करेंगे। किसानों से आह्वान किया की अपना दूध, सब्जी, फल, अनाज 10 दिनों तक नहीं बेचेंगे। और न ही अन्य वस्तुएं खरीदने जाएंगे। असहयोग आंदोलन अहिंसक तरीके से अपने गांव व घर पर ही रहकर करना है। इस दौरान रमेश यादव, वीरेश कुमार, ओमकार, रामजीसिंह, विजयपाल सिंह, पानसिंह कुशवाह, लायकराम कुशवाह, किशनलाल, रक्षपाल सिंह, अमरसिंह, उमेश यादव, मोरध्वज यादव, सोनपाल सिंह, रामबहादुर आदि उपस्थित रहे।