{"_id":"59f4d21b4f1c1b87698b80da","slug":"71509216795-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में अनुपस्थिति दिखाकर, अनुतीर्ण रिजल्ट से खफा छात्रों ने की कालेज प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में अनुपस्थिति दिखाकर, अनुतीर्ण रिजल्ट से खफा छात्रों ने की कालेज प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा में अनुपस्थिति दिखाकर किया अनुत्तीर्ण, छात्रों का प्रदर्शन
बबराला आईटीआई कालेज में थर्ड सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा में 16 में से 15 को अनुपस्थित दिखाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
बबराला।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बबराला में अध्ययनरत थर्ड सेमेस्टर के छात्रों को उनके विभाग के द्वारा की गई लापरवाही का दंश झेलना पड़ रहा है। मुख्य परीक्षा में सम्मिलित हुए कुल पंजीकृत 16 छात्रों में से 15 को परीक्षा में अनुपस्थित दर्शा कर उनके परीक्षाफल को अनुत्तीर्ण कर दिया गया। रिजल्ट में समय से सुधार न होने व प्रधानाचार्य के कालेज में अनुपस्थित होने पर छात्रों ने कालेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
कालेज के गेट के सामने प्रदर्शन करने वाले छात्रों को आरोप है कि कालेज में पंजीकृत 16 छात्रों ने इस वर्ष मई में संभल के राजकीय कन्या इंटर कालेज में थर्ड सेमेस्टर की आईसीटीएसएम ट्रेड की मुख्य परीक्षा दी। जिसका रिजल्ट घोषित किया गया तो 16 में से 15 छात्रों को अनुपस्थित दिखा कर उन्हें परीक्षा में अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया गया है। जिससे उनके भविष्य पर संकट मंडरा राह है। छात्रों ने मिलकर प्रधानाचार्य को तीन बार को इस संबंध में पत्र दिया है। छात्रों को आरोप है कि जब भी छात्र अपने साथ हुए भेदभाव की आवाज उठाते है तो कालेज में तैनात फोरमैन मनोज तिवारी उन्हें धमकाते है और पुलिस से पिटवाई करवाने की नसीहत दी। साथ ही छात्रों ने आरोप लगाया कि कालेज में प्रधानाचार्य नहीं आते। जिसका असर शिक्षण कार्य पर पड़ता है। इस मौके पर कौशल उपाध्याय, मुकेश कुमार, हिमांशु अग्रवाल, गुंजित कुमार, दानवीर, लालता प्रसाद, देवेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, वीरेश कुमार, विनय कुमार, मुनेश कुमार, अमित सिंह, कृष्णकांत, रोहित कुमार, पुष्पेंद्र कुमार आदि ने प्रदर्शन किया।
कोट-
कालेज में छात्रों ने संभल में परीक्षा दी जिसमें किसी कारण उनकी अनुपस्थिति लग गई। जिसके चलते परीक्षाफल पर असर पड़ा है। इसके लिए हमने परीक्षा के नोडल अधिकारी व विभाग के लिए लखनऊ पत्र भेजा है। जल्द सुधार का प्रयास किया जा रहा है। बात रही फोरमैन के धमकाने की तो जानकारी करेंगे। हम हर रोज कालेज आते है।
विज्ञापन
- मोहम्मद आसिफ प्रधानाचार्य, आईटीआई बबराला।