{"_id":"5c744c0fbdec22116d2d924e","slug":"61551125519-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में जिला मुख्यालय की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में जिला मुख्यालय की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नगर में संचालित कुछ विभागों के जिला स्तरीय कार्यालयों को बहजोई स्थानांतरित होने की सूचना पर जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के कार्यकर्ता भड़क गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय संभल तहसील परिधि में स्थापित किए जाने की मांग की। साथ ही न्यायालय का निर्णय नहीं आने पर भूमि अधिग्रहण न करने की मांग की।
नगर के अस्पताल चौराहे पर पहुंचे जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के दर्जनों कार्यकर्ता हाथों में बैनर लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे। जिसमें उन्होंने मांग की कि जब तक मुख्यालय का मुद्दा न्यायालय में विचाराधीन है, तब तक किसी कार्यालय हेतु भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाए। इस मुद्दे पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद में सुनवाई चल रही है।
सुनवाई पूर्ण होने पर ही कोई कार्रवाई हो और संभल से किसी भी जिला कार्यालय को बहजोई स्थानांतरित नहीं होने दिया जाए। साथ ही संभलवासियों की मांग के अनुरूप जिला मुख्यालय संभल तहसील क्षेत्र में घोषित किया जाए।