फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   दिन भर आसमान में छाये रहे बादल, शीतलहर जारी

दिन भर आसमान में छाये रहे बादल, शीतलहर जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
दिन भर आसमान में छाये रहे बादल, शीतलहर जारी
बहजोई। दो दिन तक दिन में रुक-रुक कर और रात में हुई तेज बारिश से मौसम ने अचानक करवट बदली है। बारिश होने से सर्दी में भी इजाफा हुआ है। शनिवार को दिन भर आसमान में छाए बादलों के कारण मौसम सर्द रहा। लोग सूर्य देव के दर्शन देने का इंतजार करते नजर आए। दोपहर बाद निकली धूप से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं एक ओर किसान मौसम के बदले मिजाज से खुश नजर आये तो दूसरी ओर हो रही बारिश के कारण कुछ किसान परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। बादलों के साथ चल रही शीतलहर से सर्दी का प्रकोप भी बढ़ गया। शीतलहर व बादलों के छाये रहने की वजह से तापमान में गिरावट रही। इससे लोग जरूरी कामकाजों के लिए ही घरों से बाहर निकले। बीते एक सप्ताह से सूरज की किरणों ने मौसम कुछ गुनगुना कर दिया था, लेकिन गुरुवार को एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली।
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी के बाद रात में हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तेज हवाओं से सर्दी का असर और बढ़ गया। शनिवार को भी पूरे दिन यही हाल रहा। दिन भर आसमान में बादल छाये रहे। लोग सूर्य देव के दर्शन के लिए इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्द हवाओं के बीच लोग घरों से कम ही निकले। दोपहर दो बजे तक बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम ही रही। इस बीच जरूरी कामकाजों को घरों से निकले लोग गर्म कपड़ों से ढके दिखाई दिए। हालांकि दोपहर बाद निकली धूप ने लोगों को राहत दी।
बादलों को देखकर सरसों की खेती से संबंधित किसानों के चेहरे पर मायूसी नजर आई। किसानों में हरपाल सिंह, छत्रपाल, बच्चू , मलखान सिंह का कहना था कि सरसों की फसल खेतों में पककर तैयार हो गई है।

फसल की कटाई का काम चल रहा है। कुछ फसल कट भी गई है। यदि मौसम का यही हाल रहा तो फसल खेतों में ही सड़ जाएगी। वहीं गेहूं की फसल से संबंधित किसानों में रामौतार, आनंदपाल, जीवनराम का कहना था कि मौसम में ठंडक का बढ़ना गेहूं की खेती के लिए वरदान है। बारिश से भी गेहूं की फसल को किसी हद तक फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed