{"_id":"6092f1d28ebc3ed2002f84f1","slug":"61-women-captured-pradhan-in-pawansa-block-village-development-will-be-monitored-sambhal-news-mbd388264985","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवांसा ब्लॉक में 61 महिलाओं ने प्रधानी पर किया कब्जा, गांव के विकास पर होगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवांसा ब्लॉक में 61 महिलाओं ने प्रधानी पर किया कब्जा, गांव के विकास पर होगी नजर
विज्ञापन
संभल/पवांसा। ब्लॉक में पंचायत चुनाव में सभी 102 ग्राम पंचायतों के नतीजों आ गए हैं। जिसमें 61 महिलाओं ने ग्राम पंचायतों पर कब्जा किया है। पुरुष ने 41 ग्राम पंचायतों पर जीत दर्ज की है। ब्लॉक क्षेत्र की कमान महिलाओं के हाथ लगी।
गांव मऊ रोड में कड़े मुकाबले के बाद शबाना ने 1 वोट से जीत दर्ज की है। गांव अमावती कुतुबपुर की नव युक्त ग्राम प्रधान प्रीति को 474 मत मिले। जबकि दूसरी प्रत्याशी राजवती को 176 मत मिले। प्रीति ने राजवती को 300 वोटों से करारी शिकस्त दी।
मतगणना हो जाने के बाद भी ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी के द्वारा जीते हुए ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य को प्रमाण पत्र नहीं दिए गए हैं। दिनभर पवांसा ब्लॉक परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही। जीते हुए लोगों को ब्लॉक से निराश होकर लौटना पड़ा। पवांसा ब्लॉक पर सबसे धीमी गति से कार्य किया गया है। कर्मचारियों की सुस्ती के कारण प्रमाण पत्र जीतने के बाद भी नहीं मिल सके।
विज्ञापन
ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के प्रमाण पत्र अभी नहीं बने हैं। गुरुवार को दोपहर 12 बजे के बाद वितरण किए जाएंगे।