{"_id":"65f20d10560a7919a2091f46","slug":"56-projects-of-investors-summit-come-on-ground-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-108712-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: धरातल पर उतरे इन्वेस्टर्स समिट के 56 प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: धरातल पर उतरे इन्वेस्टर्स समिट के 56 प्रोजेक्ट
Thu, 14 Mar 2024 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
संभल। जिले में इन्वेस्टर्स समिट में निवेश करने वाले कई उद्यमियों के प्रोजेक्ट धरातल पर उतर गए हैं। जो बचे हैं उसको प्रशासन जल्द धरातल पर उतारने की तैयारी में है। इससे जहां एक ओर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे वहीं दूसरी ओर जिले की तस्वीर बदल जाएगी। इससे आर्थिक विकास तेजी से होगा। इसका लाभ स्थानीय स्तर पर देखने को मिलेगा।
दरअसल जिले में 10 फरवरी 2023 को इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत निवेश महाकुंभ आयोजित किया गया था। इसमें 163 एमओयू साइन किए गए थे। इसमें 6567 करोड़ का निवेश किए जाने का प्रस्ताव निवेशकों ने दिया था। अभी जिले में 56 प्रोजेक्ट धरातल पर उतर गए हैं। इसमें कई प्रोजेक्ट ऐसे हैं जो टेस्टिंग में चल रहे हैं। जल्द रोजगार भी मिलना शुरू हो जाएगा। जो प्रोजेक्ट धरातल पर उतरे हैं उनमें करीब 3500 करोड़ निवेश हुए हैं। संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने बताया कि जो प्रोजेक्ट जमीन पर उतरें हैं उसमें कुछ प्रोजेक्ट शुरू होने वाले हैं। 56 प्रोजेक्ट शुरू होने पर दस हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे जिले का विकास भी तेजी से होगा। अन्य प्रोजेक्ट को भी धरातल पर उतारने की पूरी तैयारी है। लक्ष्य तय किया है कि हर महीने दो से तीन प्रोजेक्ट धरातल पर उतारे जाएं। यदि किसी उद्यमी को कोई दिक्कत है तो उसका समाधान किया जाए।
जिन पर जमीन, वो बढ़ा रहे प्रक्रिया
संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में वह प्रोजेक्ट शामिल किए गए हैं जिनके पास अपनी जमीन है और वह प्रक्रिया आगे बढ़ा रहे हैं। इसका मतलब है कि जिस प्रोजेक्ट के लिए प्रस्ताव इन्वेस्टर्स समिट में दिए गए थे। वह धरातल पर उतर गए हैं।
विज्ञापन
कोट
जिले में उद्यमियों के 56 प्रोजेक्ट धरातल पर उतर गए हैं। इन प्रोजेक्ट के पूरा होने पर दस हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। उद्यमियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को लगातार जाना जा रहा है। जिससे उन्हें कोई दिक्कत आ रही है तो समाधान तत्काल किया जाए।
योगेश कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग, मुरादाबाद
कोट
उद्यमियों को जो दिक्कत आती है उसके बारे में जिलाधिकारी को बताया जाता है। जिससे समाधान हो जाता है। प्रोजेक्ट तो कई धरातल पर उतर आए हैं। यह जिले के लिए अच्छी बात है। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा।
कमल कौशल वार्ष्णेय, चेयरमैन आईआईए, संभल चैप्टर