{"_id":"613a61ff8ebc3e219247daf8","slug":"50-thousand-prize-crook-arrested-in-police-encounter-a-soldier-also-injured-sambhal-news-mbd402102971","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक सिपाही भी घायल
विज्ञापन
संभल। दो साल से वांछित चल रहे लूट के आरोपी और जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश की फायरिंग में सिपाही भी घायल हो गया। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश की टांग में गोली लगी है। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पकड़े गए बदमाश पर आईजी की ओर से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव दीपपुर डांडा में हरिबाबा बांध के नजदीक पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी 50 हजार के इनामी दिनेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र के अनुसार दिनेश जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल है और कुख्यात अपराधी है। इसके खिलाफ संभल, बुलंदशहर और अलीगढ़ जिले में करीब 25 मुकदमें हत्या, डकैती, लूटपाट, जानलेवा हमला व गैंगस्टर के दर्ज हैं। लूटपाट के मामले में दो साल से आरोपी वांछित चल रहा था। इसी क्रम में आईजी ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
संभल पुलिस की टीमें एक महीने से लगातार तलाश कर रही थीं। गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान बदमाश बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस की घेराबंदी को देखकर बदमाश ने फायरिंग कर दी। बदमाश की फायरिंग के दौरान रजपुरा थाने में तैनात सिपाही नितिन घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश की टांग में गोली लगी है। घायल सिपाही और बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस को बाइक, तमंचा, कारतूस व खोखा मिला है।