फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   434 students took the pharmacology exam at the Government Polytechnic.

Sambhal News: राजकीय पॉलिटेक्निक में 434 ने दी फार्माकोलॉजी परीक्षा

Tue, 05 May 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 05 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
434 students took the pharmacology exam at the Government Polytechnic.
चंदौसी। राजकीय पॉलिटेक्निक में सम सेमेस्टर परीक्षाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं, जो चार जून तक चलेंगी। मंगलवार को द्वितीय पाली में फार्माकोलॉजी की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 469 पंजीकृत छात्रों में से 434 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई और केंद्र पर व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहीं।
विज्ञापन

केंद्र अधीक्षक वरश्री गंगवार ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरी परीक्षा अवधि के दौरान अनुशासन और नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। द्वितीय पाली की परीक्षा सहायक केंद्र अधीक्षक व अन्य स्टाफ की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई। आंतरिक उड़ाका दल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी गई, जिससे परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से कराई जा सके। इस अवसर पर रोहित कुमार, सचिन कुमार, क्षितिज कुमार, मेघा शर्मा, मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed