{"_id":"5c3259dabdec2256b61c2b58","slug":"41546803674-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गेहूं की फसल को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गेहूं की फसल को मिली संजीवनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/बबराला। रविवार को हुई बारिश से सूखी सर्दी और कोहरे से फसल को लेकर चिंतित किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई। पानी के लिए तरस रही गेहूं की फसल के लिए यह बारिश संजीवनी का काम करेगी।
संभल के कुछ स्थानों पर रविवार को हुई रिमझिम बारिश से मौसम बदल गया है। गिरते तापमान और कोहरे की मार के दौरान सिंचाई की योजना बना रहे किसानों को उस समय खुशी हुई जब रविवार की दोपहर बाद बूंदाबांदी होने लगी और शाम के वक्त रिमझिम बरसात हुई।
इलाकों में हल्की बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। पिछले कई दिनों से कोहरे से बढ़ी सर्दी का असर दोपहर तक जारी रहा, लेकिन इसके बाद मौसम ने अचानक करवट ली। बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन
शाम तक यह कुछ तेज हुई और लोगों को भिगोना शुरू कर दिया। किसान नेता ऋषिपाल सिंह ने बताया कि दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में खेती के लिए बारिश का बेसब्री से इंतजार था। बारिश से भूमि को पर्याप्त नमी मिल सकती है, जिससे पहले बोई फसलों को लाभ मिलेगा। अब बारिश होने से गेहूं की फसल को लाभ होगा।