फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   नगर के सैफ खां सराय में वृद्घ की संदिग्ध मौत

नगर के सैफ खां सराय में वृद्घ की संदिग्ध मौत

Thu, 12 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
नगर के सैफ खां सराय में वृद्घ की संदिग्ध मौत
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैफ खां सराय में मंगलवार को रात्रि में किसी समय वृद्घ की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सैफ खां सराय में अली हसन (70 वर्ष) मंगलवार को रात में अपने घर के आगन में चारपाई पर सोए हुए थे। जबकि दो बेटे मकान की छत पर सो गए थे। सुबह जब परिवार के लोग जगे तो देखा कि अली हसन अपनी चारपाई के नीचे पड़े हैं। उनके सिर पर चोट है। उनकी मौत हो चुकी थी। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना कोतवाली की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिर पर चोट होने की वजह से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार आर्य ने बताया कि उन्होंने परिजनों से बातचीत की है। परिजनों ने बताया है कि अली हसन चारपाई पर सोए थे। हो सकता है कि उन्हें किसी वक्त दिल का दौरा पड़ा हो और नीचे गिरने से चोट लग गई हो। परिजनों को हत्या का कोई अंदेशा नहीं है पर पुलिस ने एहतियाती सतर्कता में पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed