फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   बालू से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली पुल में फंसा, नेशनल हाइवे दो घंटे जाम

बालू से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली पुल में फंसा, नेशनल हाइवे दो घंटे जाम

Sat, 28 Oct 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
बालू से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली पुल में फंसा, नेशनल हाइवे दो घंटे जाम
ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली पुल पर फंसी, हाईवे दो घंटे जाम
विज्ञापन

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटवाई ट्राली, जाम खुलवाया
अमर उजाला ब्यूरो
धनारी/बबराला।
आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को बालू से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली एक संकरे पुल पर फंस गई। जिसके चलते हाईवे पर पुल के दोनों लंबा जाम लग गया। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तकरीबन दो घंटे बाद खुलवाया।

डूंडाबाग की नदी से हो रहे बालू के खनन के बाद यहां से बालू भरकर बहजोई व चंदौसी ले जाया जाता है। ट्रैक्टर-ट्रालियों को ओवरलोड भरे होने से दिक्कते भी आ रही है। जिसकी शिकायत कई बार प्रशासन व पुलिस से की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। शुक्रवार की सुबह तकरीबन पांच बजे धनारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे आगरा-मुरादाबाद पर गांव श्यामपुर ढलान से पहले झील नदी के संकरा पुल पर बालू से भरी एक ट्राली फंस गई। जिसके चलते मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। लंबा जाम लग गया। सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और क्रेन के माध्यम से ट्राली हटवाकर हाइवे सुचारु कराया। जाम के दौरान राहगीर भूख और प्यास से बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed