फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   28 new corona positive in sambhal

28 नए कोरोना संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 1421

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
28 new corona positive in sambhal
संभल। जनपद में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। मंगलवार को 28 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। आंकड़ा बढ़कर 1421 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने में लगी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की लैब में कोरोना आशंकित मरीजों की जांच रैपिड एंटीजन किट और ट्रू नेट से की जा रही है। इसके अलावा मेरठ आरटीपीसीआर लैब में नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में संभल की आनंद विहार कालोनी निवासी 17 वर्षीय युवक, बनियाखेड़ा ब्लाक के गांव मौलागढ़ में 58 वर्षीय व्यक्ति, बनियाखेड़ा ब्लाक के गांव मोहम्मदपुर बाबई निवासी 25 वर्षीय महिला, संभल ब्लाक के गांव फूलपुर निवासी 21 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा संभल के तहसील रोड निवासी 63 वर्षीय वृद्ध, संभल के मोहल्ला हयातनगर पूर्वी निवासी 35 वर्षीय युवक, चंदौसी के मोहल्ला जवाहर रोड निवासी 63 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने में लगी है। इनके अलावा 21 और नए संक्रमित मिले हैं। साथ ही मोहल्ला निगरानी समिति की आशा वर्कर और एएनएम कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए परिजन और पड़ोसियों को चिह्नित करने में लगी हैं। सूची तैयार कर उनकी कोरोना की जांच कराई जाएगी। ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 1197 मरीज हुए स्वस्थ
चंदौसी। जनद में अब तक करीब 1400 मरीज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मंगलवार को दस लोग स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। कोरोना संक्रमण को मात देने वालों का आंकड़ा जनपद में 1197 तक पहुंच गया है। संक्रमित मरीज जल्द ही रिकवर हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार उनकी देखरेख में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed