फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   25 thousand reward was shot in the encounter

25 हजार के इनामी को मुठभेड़ में लगी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
25 thousand reward was shot in the encounter
संभल। गोहत्या के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी की हयातनगर थाना पुलिस से मुठभेड़ हो गई। वांछित आरोपी ने पुलिस पर फायर किए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वांछित आरोपी की टांग में गोली लगी, जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुठभेड़ की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और जानकारी की। घायल आरोपी का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला रूकनुद्दीन सराय निवासी शानू के खिलाफ संभल कोतवाली में गो-हत्या का मुकदमा दर्ज है। पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी लेकिन आरोपी भागा हुआ था। रविवार की शाम साढ़े पांच बजे करीब हयातनगर थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गो-हत्या का वांछित आरोपी आ रहा है। गांव घुंघावली के नजदीक वांछित आरोपी बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो वह बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली आरोपी की टांग में लगी। जिसके बाद वह मौके पर ही गिर गया।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके खिलाफ संभल कोतवाली में गो-हत्या की रिपोर्ट दर्ज है और वह वांछित चल रहा है। मुठभेड़ की सूचना अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल संभल कोतवाली, नखासा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल आरोपी को पुलिस के वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपी के खिलाफ हयातनगर थाने में पुलिस पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गो-हत्या के मामले में फरार चल रहा था जिसे मुठभेड़ के बाद रविवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है, जिसका उपचार कराया जा रहा है।
आलोक कुमार जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed