फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   24 corona positive found

संभल में कोरोना संक्रमित 24 मरीज और निकले, सक्रिय मरीजों की संख्या 113 पहुंची, दस स्वस्थ्य होकर लौटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
24 corona positive found
संभल। संभल जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या लगातार बढ़ रही है। 4,33,758 सेंपल संभल जिले में लिए गए हैं। जनसंख्या के आधार पर अगर तुलना की जाए तो संभल जिला सेंपल के मामले में नंबर वन होगा। वहीं दूसरी ओर संक्रमितों की संख्या भी दिनों दिन बढ़ रही है। शुक्रवार को 24 मरीज मिले हैं। इसमें बबराला स्थित यारा वेरा फर्टिलाइजर में 16 संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यारा वेरा फर्टिलाइजर के मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जांच के लिए अभियान चलाया है। जिससे कारखाने में संक्रमण न फैल सके। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 123 मरीज मिले हैं। इसमें दस मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट आए हैं जबकि चार की मौत हो चुकी है। अभी 113 उपचार में हैं। जिन चार लोगों की मौत हो चुकी है उसको स्वास्थ्य विभाग ने अपने डाटा में जोड़ा नहीं है। जबकि इन सभी का अंतिम संस्कार कोविड गाइडलाइन के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कराया है। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमें रैंडम सैंपलिंग कर रही हैं। जो मरीज मिल रहे हैं इसमें ज्यादा संख्या उनकी है जिनकी रैंडम सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed