{"_id":"59fb76b44f1c1b9f678b8db4","slug":"21509652148-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा मेला सिसौना का उद्घाटन आज, आचार संहिता के चलते राजनेता करेंगे किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा मेला सिसौना का उद्घाटन आज, आचार संहिता के चलते राजनेता करेंगे किनारा
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा मेला सिसौना का उद्घाटन आज
आचार संहिता के चलते राजनेता करेंगे किनारा
जिला पंचायत अध्यक्ष करेंगी मेला का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
बबराला/रजपुरा।
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर जिला पंचायत संभल के द्वारा आयोजित किए जाने मेला सिसौना का शुक्रवार को उद्घाटन होगा। आचार संहिता के चलते मेले के उद्घाटन में प्रशासनिक अधिकारी व राजनेता दूर नजर आएंगे। इस बार पिछली वर्षों की तरह मेले में राजनीतिक रंग चढ़ने की संभावना भी नहीं है। मेला में श्रद्धालुओं को चाक चौबंद व्यवस्था के लिए जिला पंचायत प्रशासन पिछले एक सप्ताह से तैयारियों में जुटा हुआ है। एक सप्ताह से मेले की तैयारियों के बाद आज से मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाएगी। जोकि एक सप्ताह तक बनी रहने की संभावना है। अपर मुख्य अधिकारी महावीर सिंह यादव ने बताया कि दोपहर बारह बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम देवी मेले का विधवित तरीके से उद्घाटन करेंगी। जिसमें उच्चाधिकारियों के रहने की भी संभावना है। हालांकि निकाय चुनाव के चलते अधिकारी व्यस्त है।
मेले में सजे मीना बाजार, सर्कस भी लगने शुरू हुए
बबराला। मेला सिसौना में मीना बाजार लगना शुरू हो गया। दुकानें सजने लगी है। मीना बाजार में अधिकतर महिलाओं की जरूरत का सामान मिलता है। मेले में महिलाओं के अधिक संख्या में आने की संभावना रहती है। जबकि बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहने वाले झूलों व सर्कस का लगना आरंभ हो गया है।
डीएम व एसपी ने किया मेला का निरीक्षण
बबराला। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने बुधवार की देर शाम को मेला परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए जिला पंचायत प्रशासन को निर्देश दिए। एसपी ने मेला प्रभारी निरीक्षक को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।