फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   पालिका की शिथिलता से खुले में शौच जाने को मजबूर है लोग

पालिका की शिथिलता से खुले में शौच जाने को मजबूर है लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
पालिका की शिथिलता से खुले में शौच जाने को मजबूर है लोग
संभल। शहर में स्वच्छता मिशन को धार देने के लिए कई स्थानों पर सामुदायिक शौचालय बनाए गए है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण यह शुरू नहीं हुए है। इससे लोग खुले में शौच जाने के लिए मजबूर है। नगर पालिका परिषद, केंद्र सरकार की इस स्वर्णिम योजना में पलीता लगाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

शहर में जिन मोहल्लों के घरों में शौचालय बनने की गुंजाइश नहीं है। ऐसे मोहल्लों में तथा सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता मिशन को धार देने के लिए लाखों की लागत से सामुदायिक शौचालय बनाए गए है। इनका निर्माण दिसंबर 2018 में हो गया था, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद यह शौचालय शुरू नहीं किए गए है। मोहल्ला सेमरटोला के सामने भी सामुदायिक केंद्र बनाया गया है, जो अभी शुरू नहीं हुआ है, इसमें ताले लटके हुए है। यहां के उन लोगों को खासी परेेशानी हो रही है जिनके घर में शौचालय नहीं है अथवा बनवाने के लिए जगह नहीं है। जबकि स्टेशन के बाहर बने सामुदायिक शौचालय के ताले तोड़कर आम जनता इनका प्रयोग करना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि पालिका इनका शुभारंभ एक बड़े आयोजन के साथ कराना चाहती है। इसलिए इनको अभी तक आमजन के लिए शुरू नहीं किया गया है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन ऐसा करने से इनकार कर रहा है। नगर पालिका की इस लापरवाही के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोग खुले में शौच जाने को मजबूर है। इससे आम जान को तो परेशानी है ही, लेकिन केंद्र सरकार के स्वच्छता मिशन को पलीता लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed