फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस पलटी, एक की मौत, 11 घायल

हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस पलटी, एक की मौत, 11 घायल

Fri, 09 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस पलटी, एक की मौत, 11 घायल
हरिद्वार जा रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस पलटी, एक की मौत, 11 घायल
विज्ञापन

ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, पांच लोग जिला अस्पताल लाए गए
संभल के असमोली थाना क्षेत्र के मनोटा में हुआ हादसा, चंदौसी की हनुमानगढ़ी के हैं लोग
अमर उजाला ब्यूरो
संभल।
संभल-जोया मार्ग पर गुरुवार की सुबह 8.30 बजे गंगास्नान करने हरिद्वार जा रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय खाई में जाकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती और तीन महिलाओं समेत 11 घायल लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इसमें से गंभीर रजनी की हालत गंभीर है।
संभल जिले के कोतवाली चंदौसी स्थित हनुमानगढ़ी निवासी रामऔतार (50) पुत्र जयराम ने ईश्वर से मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर वह गुरुवार को अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और परिचितों के साथ गंगास्नान करने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। सभी श्रद्धालु निजी बस में सवार थे। संभल-जोया मार्ग पर बस मनोटा पुल के निकट ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रही थी। ट्रैक्टर में हैरो लगा था। हैरो से टकराने के बाद अनियंत्रित हुई बस खाई में जाकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के खेतों में काम रहे लोग श्रद्धालुओं को बचाने के लिए घटनास्थल के ओर दौड़ पड़े। इधर, हादसे की जानकारी पुलिस को देे दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। हादसे में रामऔतार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ललित पुत्र शिवरचरन, रजनी पत्नी शिवचरन, दीपक पुत्र धर्मपाल, सोनू पुत्र रामौतार, रानी पत्नी रामौतार, सरस्वती पत्नी रामौतार, अन्नू पुत्री रामौतार, सचिन पुत्र लक्ष्मण सहित 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला। इसमें से कुछ को उपचार के लिए जोया भेजा गया तो कुछ को संभल जिला अस्पताल लाया गया। रजनी की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


हम सब आपस में एक दूसरे से बात करते हुए जा रहे थे। मनोटा पुल से आगे निकलने पर बस के आगे ट्रैक्टर चल रहा था। उसमें पीछे हैरो लगा था। बस के ड्राइवर ने हॉर्न देकर ओवरटेक करना शुरू कर दिया। ओवरटेक करते समय गड्डा आया और बस उसमें धंसते हुए पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामवीर, बस में सवार श्रद्धालु।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed