फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   20 hours in Bareilly Sarai and 9 hours in Durga Colony

बरेली सराय में 20 घंटे और दुर्गा कॉलोनी में 9 घंटे गुल रही बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
20 hours in Bareilly Sarai and 9 hours in Durga Colony
बरेली सराय में 20 घंटे और दुर्गा कॉलोनी में 9 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

एलटी लाइन बदलने के दौरान विद्युत सप्लाई बंद होने से उपभोक्ता हुए परेशान
संभल। एलटी लाइन को बदलने का कार्य शुरू होने के बाद लोग बेहाल हो गए। आलम यह रहा है बरेली सराय में 20 घंटे बिजली बंद रही। वहां बुधवार की रात 9 बजे से बिजली गुल रही, जो बृहस्पतिवार की शाम को आई। इसी तरह दुर्गा कॉलोनी में 9 घंटे बिजली गुल रही। वहां बृहस्पतिवार की सुबह से गुल रही बिजली बृहस्पतिवार की शाम को पांच बजे आई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
लोगों का कहना है कि पानी से लेकर अन्य घरेलू कार्य करने में परेशानी हुई। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे से मोहल्ला बरेली सराय और दुर्गा कॉलोनी में एलटी लाइन बदलने का कार्य शुरू किया गया। दरअसल इन दोनों इलाके में जर्जर लाइन थी, जिसको बदलने के लिए बिजली विभाग को लाइन बंद करनी पड़ी। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते हजारों की आबादी गर्मी से बेहाल हो गई। दिनभर पानी की व्यवस्था नहीं रही और घरेलू कार्य भी पूरी तरह नहीं हो सके। इनवर्टर तक बंद हो गए। कुछ लोगों ने जनरेटर चलाकर पानी भरा और इनवर्टर चार्ज किए। शाम पांच बजे करीब बिजली आपूर्ति मिलने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

बुधवार की रात नौ बजे बिजली गई थी। बिजली न मिलने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बन गए। घर का पानी खत्म हो गया। बामुश्किल जनरेटर का इंतजाम किया और फिर पानी भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश, दुर्गा कॉलोनी, संभल।
बिजली न मिलने से गर्मी में दिन काटना दुश्वार हो गया। इनवर्टर बंद हो गए और पीने के लिए पानी तक नहीं बचा। जनरेटर लगाकर घर का पानी भरा है।
योगेंद्र सिंह, दुर्गा कॉलोनी, संभल।
बृहस्पतिवार की सुबह से बिजली नहीं आई। शाम को पांच बजे के बाद बिजली आई है। विभाग ने लाइन बदली है तो वैकल्पिक व्यवस्था भी करनी चाहिए थी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशान न होना पड़ता।
वैभव, दुकानदार।
बुधवार की रात नौ बजे से बिजली आपूर्ति नहीं मिली। बृहस्पतिवार की शाम को बिजली मिली है। गर्मी में लोग बेहाल हो गए। पीने के लिए पानी तक नहीं भरा गया। बच्चे और बुजुर्ग गर्मी से ज्यादा बेहाल हुए।

राजेश सिंह, दुकानदार।
मोहल्ला बरेली सराय और दुर्गा कॉलोनी में एलटी लाइन के जर्जर तारों को बदला गया है। इस दौरान बिजली की सप्लाई बंद रही। शाम को पांच बजे के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
यशपाल सिंह, एसडीओ शहर, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed