{"_id":"5a93150b4f1c1bb5568b5e9f","slug":"2-two-dead-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की मौत
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
बहजोई के संभल बाईपास पर हादसे में युवक की मौत के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। रविवार को थाना हयातनगर के गांव चपतियों की मढ़ैय्यां निवासी युवक निजामुद्दीन (19)अपने साथी सारिक के साथ बाइक पर सवार होकर संभल की ओर से बहजोई आ रहा था। दोपहर ढाई बजे करीब जैस ही उसकी बाइक बहजोई में संभल बाईपास पहुंची।
बहजोई की ओर से संभल जा रहे एक टैंकर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने घायल निजामुद्दीन को मृत घोषित कर दिया।
वहीं घायल सारिक को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। उप निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि टैंकर पुलिस के कब्जे में है, जबकि चालक फरार है। फिलहाल किशोर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, बिलारी थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर नरौली निवासी बटटू सिंह (55) शनिवार देर रात को अपने रिश्तेदार मुरादाबाद के गांव काजीवाली मिलक निवासी अनिल पुत्र भयंकर के साथ कुंदरकी से वापस उदयपुर नरौली जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार ग्रामीण गांव हंडालपुर में पहुंचे तो पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों ग्रामीण घायल हो गए। बटटू सिंह गंभीर घायल हुआ जबकि घायल अनिल ने डायल 100 पुलिस को अपने फोन से सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल ला रही थी कि रास्ते में ही बटटू सिंह की मौत हो गई। अनिल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया।