फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   दवा प्रतिनिधियों ने किया विरोध प्रदर्शन

दवा प्रतिनिधियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
दवा प्रतिनिधियों ने किया विरोध प्रदर्शन
चंदौसी। उत्तर प्रदेश मेडिकल सेल्स एसोसिएशन चंदौसी इकाई ने शहर में रैली निकाल कर देशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल का समर्थन किया। एसोसिएशन ने दवाओं को जीएसटी से मुक्त कर आनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने शहर में भ्रमण करते हुुए रैली निकाली। फब्बारा चौक पर बैठक आयोजित कर वक्ताओं ने कहा कि उनका संगठन इस दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करता है। संगठन अपने मांगो को लेकर काफी समय से संघर्षरत है। लेकिन आज तक मांगे पूरी नहीं की गई है। सभी ने केंद्र व प्रदेश सरकार से दवाओं को जीएसटी से मुक्त किए जाने, दवाओं की आनलाइन बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2017 में एसपीई ओसीटी में किया संशोधन रद्द किए जाने, सेल्स प्रमोशन एंपलाइज के लिए बेज बोर्ड का गठन किया जाने तथा सेल्स रिप्रजेंटेटिव की न्यूनतम आए 18 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव अमित गुप्ता, दीपक शर्मा, वैभव जैन, निखिल मिश्रा, साकेत शर्मा, योगेश सिंह, शुभम मिश्रा, सार्थक, पंकज अग्रवाल, अमित, सुधीर, राजकुुमार, अंकित, सुधीर, अवनीश, सचिन, निशांक, अजय, विजय, अंकुर, अरविंद, ताजदार आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीमा कर्मचारियों ने हड़ताल पर रह कर किया प्रदर्शन
चंदौसी। ऑल इंडिया इश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थानीय शाखा पर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिससे कई कार्य बाधित रहे। कर्मचारियों ने शाखा गेट पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों के साथ भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों की यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल रखी गई। पहले दिन कर्मचारियों ने कार्य नहीं किया। विभिन्न मांगों को लेकर बीमा कर्मचारियों ने शाखा गेट पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसमें धर्मेंद्र कुमार, आशुतोष सक्सेना, दीनानाथ, पल्लवी, आरकेएस चौहान, मदन लाल शर्मा, अनिल शर्मा, अनिल रस्तोगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed