फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   19 person injured in road accident

तेजगति में हाईवे पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी बस, 19 घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
19 person injured in road accident
जुनावई (संभल)। मेरठ बदायूं हाईवे पर गांव धनीपुर के नजदीक ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर, रोडवेज चालक सहित 19 यात्री घायल हो गए। घायलों में चीख पुकार मच गई। उन्हें सीएचसी गुन्नौर व जुनावई में उपचारित कराया गया।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव परतपुर निवासी किसान देवेंद्र कुमार व हरवीर सिंह ट्रैक्टर ट्राली में ईंट भरकर गांव जा रहे जा रहे थे। मेरठ बदायूं हाईवे पर गांव धनीपुर के पास दिल्ली से बदायूं जा रही लोनी डिपो की रोडवेज बस ने तेज गति में पीछे से टक्कर मार दी। तेज गति में टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हाईवे पर दूर तक ईंटें बिखर गईं। हादसे में ट्रैक्टर चालक, रोडवेज बस चालक, बस में सवार यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद घायलों में चीख पुकार मच गई। ट्रैक्टर पर बैठे चालक हरवीर सिंह, देवेेंद्र सिंह घायल हो गए। बस में सवार चालक सहित 17 अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों में कुछ को सीएचसी गुन्नौर व कुछ यात्रियों को सीएचसी जुनावई में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed