फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   लीड-एक ही नारा एक ही नाम..........

लीड-एक ही नारा एक ही नाम..........

Thu, 08 Jun 2017 01:00 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
लीड-एक ही नारा एक ही नाम..........
‘एक ही नारा एक ही नाम..जय श्रीराम’
विज्ञापन

हिंदू साम्राज्य दिवस पर नगर में निकाला गया जुलूस
जय श्री राम और जय शिवाजी व वंदे मातरम से गूंजी फिजां
विहिप, बजरंगदल व अन्य संगठन हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
बहजोई। एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम, जय श्री राम तथा घर-घर भगवा छाएगा, रामराज अब आएगा आदि भक्ति व देशभक्ति गीतों पर लोग नाचते-झूमते चल रहे थे। डीजे की धुनों पर बज रही भक्ति व देशभक्ति गीतों की धुनों से फिजा गूंज रही थी। मौका था नगर में हिंदू साम्राज्य दिवस के उपलक्ष्य में निकाले गए विशाल जुलूस का।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, हिंदू जागरण मंच व हिंदू युवा वाहिनी समेत अन्य हिंदू संगठनों व भारतीय जनता पार्टी ने बड़े ही जोश-ओ-खरोश से हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया। बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे हिंदू साम्राज्य दिवस पर अनाज मंडी समिति परिसर से विशाल बाइक जुलूस निकाला गया। पैदल भी लोग हाथों में भगवा ध्वज व गदा लेकर चल रहे थे। भक्ति व देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए भारत माता के जयकारे लगाते हुए हिंदू संगठनों के लोग जुलूस में आगे की राह तय कर रहे थे। जुलूस ब्रह्मबाजार, गोलागंज, नारायन टोला, आर्य समाज रोड, हलवाई गली, सर्राफा बाजार, थाना रोड, नया बाजार चौक, ऊपरकोट, काली मंदिर रोड, बंबा रोड, पुराना डाकखाना रोड, पुराना बाजार, बर्तन बाजार, सब्जी मंडी रोड व रेलवे रोड होते हुए मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर परिसर में जाकर संपन्न हुआ। यहां सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष कपिल दीवाना व क्षेत्रीय संगठन मंत्री हितेश बंसल समेत पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू, विकास वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, अमित मोदी, तनुज बादशाह, सचिन वार्ष्णेय, उमेश कुमार, ललित मोहन शर्मा, विपिन राघव, जितेंद्र बरनवाल, राम प्रकाश कश्यप, ब्रजेश मौर्य, पारस सोनी, आशीष तूफानी, शिवम व आशीष वार्ष्णेय आदि रहे।
विज्ञापन



टंकी मोहल्ले के निकट रहा पुलिस का जमावड़ा
बहजोई। जुलूस में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए मोहल्ला टंकी के निकट पुलिस का भारी संख्या में जमावड़ा रहा। स्थानीय पुलिस समेत पीएसी बल तथा दमकल व ब्रज वाहन की तैनाती रही। खुफिया पुलिस भी निगरानी बनाए हुए थी। बता दें कि पहले एक बार मोहल्ला टंकी के निकट वाला रोड ही एक स्थान रहा, जहां कि एक बार गणेश विसर्जन के समय जुलूस पर पथराव हो गया था। दोनों संप्रदायों के लोग आमने-सामने आ गए थे। वहीं अभी हाल ही में हनुमान जयंती के जुलूस के समय भी इसी स्थान पर कब्रिस्तान की दीवार गिर जाने से माहौल गर्मा गया था। भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी। इसी को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने पहले से ही एहतियाती कदम उठाए और बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की। कोतवाल रंजन शर्मा व सिटी इंचार्ज खुद जुलूस के साथ-साथ पूरी निगरानी बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जुलूस ठहरने को लेकर पुलिस आई सख्ते में
बहजोई। विवादास्पद स्थान मोहल्ला टंकी के आसपास जब लोगों ने जुलूस को कुछ देर रोकने के लिए प्रयास किया। तो जुलूस के ठहरने पर कोई अप्रिय घटना हो सके। इसके लिए पुलिस चौकन्नी हो गई। कोतवाल व सिटी इंचार्ज ने सख्ती करते हुए जल्दी-जल्दी जुलूस विवादित स्थान से आगे बढ़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed