{"_id":"698f8a5bfbd32c5b2a0677f6","slug":"180-lakh-children-in-the-district-will-be-vaccinated-against-measles-rubella-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-132206-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जिले में 1.80 लाख बच्चों को लगेगा मीजिल्स-रुबैला से बचाव का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जिले में 1.80 लाख बच्चों को लगेगा मीजिल्स-रुबैला से बचाव का टीका
विज्ञापन
बहजोई। जिले में 16 फरवरी से कक्षा एक से पांच तक के 1.80 लाख बच्चों को मीजिल्स-रूबेला (एमआर) से बचाव का टीका लगेगा। इसके लिए 1843 स्कूलों और मदरसों को चिह्नित किया गया है। यह जानकारी अपने दफ्तर में प्रेसवार्ता करते हुए सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने दी।
शुक्रवार को सीएमओ ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले में 16 से 27 फरवरी तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 1043 सरकारी, 711 निजी विद्यालयों तथा 89 मदरसों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को शामिल किया गया है। इन शिक्षण संस्थानों में कक्षा एक से पांच तक के कुल 1,80,611 बच्चों के लिए 1627 सत्र आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण दिवस बुधवार व शनिवार के अतिरिक्त अन्य दिनों में भी सत्र आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 18 फरवरी से रमजान शुरू होने के मद्देनजर पूर्व में 84 मदरसों में अभियान चलाकर 3891 बच्चों को एमआर का टीका लगाया जा चुका है। इस बीच सीएमओ की ओर से अभिभावकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने में सहयोग देने की बात कही गई। इस बीच, एआरओ महेशचंद्र गौतम, डीपीएम संजीव कुमार राठौर, वीसीसीएम अरशद रसूल व यूनिसेफ के डीएमसी प्रवीन सक्सेना आदि रहे।