{"_id":"63f6726be9a599c47f039104","slug":"18-blood-donors-became-great-donors-by-donating-voluntary-blood-in-the-district-hospital-sambhal-news-c-15-1-63931-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान कर महादानी बने 18 रक्तदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान कर महादानी बने 18 रक्तदाता
विज्ञापन
संभल। जिला अस्पताल में बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सीएमएस डाॅ. अनूप अग्रवाल ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान 18 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इन रक्तदाताओं काे प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। बता दें कि जिला अस्पताल के ब्लडबैंक में खून का अभाव है।
इससे अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद, गर्भवती महिलाओं एवं सड़क दुर्घटना में घायलों को खून मुहैया कराने में दिक्कत आ रही थी। खून की कमी से जूझ रहे ब्लड स्टोरेज में रक्तदाताओं की जरूरत थी। ऐसे में 22 फरवरी को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। सीएमएस डॉ. अनूप अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान करने से सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं बल्कि चार लोगों की जान बचाई जा सकती है।
वहीं, लगातार रक्तदान करने से कैंसर और हार्ट अटैक जैसी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। नियमित रक्तदान से खून में कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होता। बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच हो और उसका वजन 45 किग्रा से अधिक हो, वह कभी जरूरत के समय रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है।