फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   1752 policemen and revenue workers will get vaccines tomorrow

फ्रंटलाइन वर्कर के लिए बड़ा अभियान- जिले 1752 पुलिसकर्मी और राजस्व कर्मचारी कल लगवाएंगे टीके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
1752 policemen and revenue workers will get vaccines tomorrow
संभल। जिले में 11 फरवरी (गुरुवार) को जिला अस्पताल और नौ सीएचसी पर 1752 फ्रंटलाइन वर्करों को टीके लगाए जाएंगे। इसमें राजस्वकर्मी और पुलिसकर्मी शामिल हैं। कोरोना से बचाव के एक दिन में एक साथ इतने वर्करों को टीके लगाने का लक्ष्य किसी अभियान में नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव का टीकाकरण 16, 22, 28, 29 जनवरी और 4 व 5 फरवरी को हो चुका है। अब तक छह राउंड हो चुके हैं। अब 11, 12 और 18 फरवरी को टीके लगाने की कार्य योजना बनाई गई है। इसके तहत 11 फरवरी को 1752 और 12 फरवरी को 1492 तथा 18 फरवरी को 765 फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया जाना है। जिले में 4009 फ्रंटलाइन वर्कर हैं। कार्ययोजना के मुताबिक 11 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई, नरौली, संभल, चंदौसी में 250-250 फ्रंटलाइन वर्करों को 12 फरवरी को टीका लगाने का लक्ष्य है। असमोली, गुन्नौर, पवांसा, जिला अस्पताल संभल में 125-125 फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा। जुनावई सीएचसी 87 और रजपुरा सीएचसी में 165 फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा। सुबह 9 से 5 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

छूटे 2186 स्वास्थ्यकर्मियों को 15 फरवरी को लगाए जाएंगे टीके
संभल। कोरोना से बचाव के लिए अब तक छह बार टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें 2186 स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण से छूट गए थे। इन स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण 15 फरवरी को होगा। जिन स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना है उनके मोबाइल फोन पर मैसेज पहुंचेगा। सीएमओ डा. अजय सक्सेना ने कहा कि जो कर्मचारी छूट गए हैं वे हर हालत में अपना टीकाकरण कराएं क्योंकि कोरोना से जंग के लिए टीकाकरण जरूरी है। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को छूट गए फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण होगा। इसकी कार्ययोजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत के हिसाब से वैक्सीन बरेली से आ रही है। कर्मचारियों की ट्रेनिंग हो चुकी है। अब सिर्फ टीकाकरण अभियान में उन लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराना जरूरी है जिनके नाम सूची में शामिल हैं। फ्रंटलाइन वर्करों से मेरा यही कहना है कि कोरोना से जंग के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं। अजय कुमार सक्सेना, सीएमओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed