फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   17 additional rooms will be built in 15 schools with Rs. 1.5 crore

Sambhal News: डेढ़ करोड़ से 15 विद्यालयों में बनेंगे 17 अतिरिक्त कमरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
17 additional rooms will be built in 15 schools with Rs. 1.5 crore
बहजोई। जिले के सात ब्लॉकों के 15 विद्यालयों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से 17 अतिरिक्त कमरे बनेंगे। इससे इन विद्यालयों के विद्यार्थियों को पढ़ाई समेत खेलकूद व अन्य गतिविधियां करने में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि शासन स्तर से इन विद्यालयों में बनने वाले अतिरिक्त कमरों की स्वीकृति शासन स्तर से यू-डायस 2023-24 के आधार पर मिली है। अब इन विद्यालयों में बनने वाले अतिरिक्त कमरों के निर्माण की जिम्मेदारी बतौर कार्यदायी संस्था विद्यालय प्रबंध समिति की रहेगी। अब बजट का इंतजार है। बजट मिलते ही धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेज दी जाएगी, इसके बाद इन विद्यालयों में अतिरिक्त कमरों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, डीसी (निर्माण) सचिन सक्सेना ने बताया कि सात ब्लॉकों के 15 विद्यालयों में बनने वाले 17 अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए विभाग को जिले स्तर पर कुल 1,62,69000 रुपये की स्वीकृति मिली है। इनमें ब्लॉक संभल के छह, पंवासा के तीन व बनियाखेड़ा के दो विद्यालयों समेत अन्य चार ब्लॉकों के विद्यालयों में एक-एक अतिरिक्त कमरे का निर्माण होगा। वहीं, बनियाखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय खेड़ाखास की मढ़ैयां में तीन अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक अतिरिक्त कमरा 9.27 लाख रुपये की लागत से बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन परिषदीय विद्यालयों में होगा अतिरिक्त कमरों का निर्माण
बहजोई। डीसी (निर्माण) ने बताया कि ब्लॉक बनियाखेड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेरनी व प्राथमिक विद्यालय खेड़ाखास की मढ़ैया समेत जुनावई के उच्च प्राथमिक विद्यालय पुसावली, पंवासा के उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐंचोली, प्राथमिक विद्यालय अहमदनगर थरैसा व उच्च प्राथमिक विद्यालय पृथीपुर, संभल के प्राथमिक विद्यालय शहजादी सराय-द्वितीय, फतेहउल्ला गंज, पंसुखा व ईसापुर मुंड समेत उच्च प्राथमिक विद्यालय कबीर की सराय व हिसामपुर, रजपुरा के प्राथमिक विद्यालय ब्यौरा, बहजोई के प्राथमिक विद्यालय सादातबाड़ी व गुन्नौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहजहानाबाद में अतिरिक्त कमरों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed