फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   16th Shri Kalki Mahotsav started with pomp, blessings of saints

श्री कल्कि महोत्सव का धूमधाम से आगाज, साधु-संतों का रहा आर्शीवाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
16th Shri Kalki Mahotsav started with pomp, blessings of saints
ऐंचोड़ा कंबोह में आयोजित श्री कल्कि महोत्सव के दौरान प्रस्तुति देतीं कलाकार। - फोटो : SAMBHAL
संभल। दो वर्ष के बाद आयोजित हुए 16वें कल्कि महोत्सव का आगाज धूमधाम से किया गया। इसके शुभारंभ में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, विभाकर शास्त्री, कंप्यूटर बाबा और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम मौजूद रहे। शुभारंभ के बाद जय श्री कल्कि का जयघोष किया गया। मंगलवार की शाम सात बजे श्री कल्कि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। अतिथि ने शुभारंभ क बाद कल्कि महोत्सव की प्रशंसा की। सचिन पायलट एक घंटे बाद रवाना हो गए। करीब सवा घंटे बाद दिग्विजय सिंह रवाना हो गए। इस दौरान काफी संख्या में साधू संत भी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिस कर्मियों के अलावा पीएसी के जवान भी मौजूद रहे। दरअसल कोरोना संक्रमण के दो वर्ष के दौरान कल्कि महोत्सव सांकेतिक आयोजित किया गया था। धूमधाम से आयोजित इस बार किया जा रहा है। इस महोत्सव का आयोजन 13 नवंबर तक किया जाना है। इसके लिए पूरी तरह तैयारी की गई है। अतिथि के लिए ठहरने की अलग से व्यवस्था की गई है। वीआईपी गेस्ट हाउस अलग बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed