फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   संभल में बेघर लोगों के लिए आज से शुरू हो जाएगा आश्रय स्थल

संभल में बेघर लोगों के लिए आज से शुरू हो जाएगा आश्रय स्थल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
संभल में बेघर लोगों के लिए आज से शुरू हो जाएगा आश्रय स्थल
संभल। नगरीय विकास योजना के तहत संभल नगर में एक आश्रय स्थल का निर्माण किया गया है। इसमें 51 लोग ठहर सकते हैं। इनके लिए पानी बिजली और विस्तर की व्यवस्था रहेगी। अगर यहां अपने ठहराव के दौरान यह लोग भोजन पकाकर खाना चाहें तो इन्हें रसोई गैस और बर्तन का इंतजाम भी सरकार की ओर से दिया जाएगा। लेकिन सब्जी और आटा आदि अपने पास लाना होगा।
विज्ञापन

आश्रय स्थल पौने दो करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इसमें कमरे, बाथरूम और एक बड़ा हाल है। राज्य सरकार की ओर से जन कल्याण शिक्षा समिति शहरी गरीबों और बेसहारा लोगों के लिए इस आश्रय स्थल का संचालन करेगी। समिति की संचालक नीलम गुप्ता ने बताया कि आश्रय स्थल का निर्माण पूरा हो गया है। पानी बिजली की व्यवस्था भी है। अब इसे शनिवार को जरूरतमंदों के लिए संचालित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव से शहर में काम करने आए लोगों और अल्प वेतन भोगी संविदा कर्मचारी को अगर रात में ठहरने की जरूरत है तो वे भी आश्रय स्थल में निशुल्क ठहर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी परिवार का मरीज संभल के अस्पताल में और उसके साथ आए तीमारदारों को ठहरने के लिए जगह नहीं मिल रही तो वह आश्रय स्थल पर आ सकते हैं। ठहर सकते हैं। इसी तरह गांव के रिक्शा पोलर और गरीब अपनी जरूरत पर इस आश्रय स्थल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जरूरतमंद और गरीबों के लिए ही यहां पर सरकारी की ओर निशुल्क सेवाएं दी जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed