फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   हिलालीसराय और मियासराय में बिजली न मिलने से भड़के लोग

हिलालीसराय और मियासराय में बिजली न मिलने से भड़के लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
हिलालीसराय और मियासराय में बिजली न मिलने से भड़के लोग
संभल। चमनसराय, बाजार गंज, दरीबा, जगत मोहल्ला, एजेंटी चौराहा, नखासा और कोट मोहल्ले के कई हिस्सों में गुरुवार को दिन में ग्यारह बजे से दो बजे तक अचानक बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई। इससे आक्रोशित लोग दोपहर ढाई बजे अधिशासी अभियंता दफ्तर पर पहुंच गए। बिजली आपूर्ति बंद किए जाने का जवाब मांगा। आनन-फानन में अधिशासी अभियंता ने आपूर्ति को बहाल कराया।
विज्ञापन

टाउन फोर और टाउन वन में गुरुवार को बिना वजह आपूर्ति बाधित कर दी गई। यह मुद्दा उठाते हुए शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सपा नेता सुहेल इकबाल विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव के कार्यालय पहुंच गए। उनके साथ भीड़ थी। उन्होंने अधिशासी अभियंता से पूछा कि जब कोई शट डाउन और ब्रेक डाउन नहीं था तो बिजली आपूर्ति क्यों बंद की। इस पर अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता को फोन किया।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने उन्हें जो बताया वह काफी चौंकाने वाला था। एक मस्जिद के ऊपर से तार निकले थे और जुमे में भीड़ होने को लेकर हादसों का खतरा था। इसलिए आपूर्ति बंद की गई। इस पर सुहेल इकबाल ने पूछा कि कहीं भीड़ होगी तो क्या बिजली नहीं मिलेगी। इस पर अधिशासी अभियंता ने कहा कि हादसे रोकने के लिए जो जरूरी होगा उसे करेंगे। वहीं अधिशासी अभियंता ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ में यह भी बताया कि हिलाली सराय में 400 केवीए और बेगम सराय में 630 केवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार से ही खराब हैं। इसलिए कुछ इलाके ओवर लोड थे वहां पर भी आपूर्ति बाधित करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि दोनों स्थानों पर ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं। देर रात तक आपूूर्ति सुचारू हो जाएगी। इसी बीच सुहेल इकबाल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे टाउन वन और टाउन फोर की बिजली बेवजह बंद कर दी गई थी, जिससे गर्मी में लोग बहुत परेशान हुए। सबसे ज्यादा हालत खराब रोजेदारों की हुई। चमन सराय और मियां सराय में लोगों को गर्मी में नमाज पढ़नी पड़ी। कई लोग गर्मी से हाल बेहाल हुए हैं। यदि यही हाल रहा तो लोग आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed