फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   मौसम का मिजाज रहा तीखा, गर्मी में बढ़ गई बिजली कटौती

मौसम का मिजाज रहा तीखा, गर्मी में बढ़ गई बिजली कटौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
मौसम का मिजाज रहा तीखा, गर्मी में बढ़ गई बिजली कटौती
संभल। मौसम का मिजाज गुरुवार को भी तीखा रहा। दोपहर में गर्मी बढ़ गई तो लोग सड़कों पर कम निकले। इससे भी बड़ी समस्या यह हुई कि बिजली कटौती बढ़ गई है। शाम को सात से रात में दस बजे तक कई इलाकों में वोल्टेज भी घटे हैं। इससे पंखे पूरी रफ्तार से नहीं चल पा रहे हैं। गर्मी ने आम लोगों का हाल बेहाल कर रखा है।
विज्ञापन

गर्मी के चलते गुरुवार तपता रहा। सुबह नौ बजे से ही मौसम का मिजाज तीखा हो गया था। दोपहर बारह बजे तक गर्मी के साथ गर्म हवाएं भी चल रहीं थीं। इसके चलते बाजार से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक भीड़ अन्य दिनों की तुलना में कम रही। इस बीच बिजली कटौती ने लोगों को रुलाया है।
विज्ञापन

दोपहर ढाई बजे हल्लू सराय में आपात कटौती से बिजली गुल हो गई। नागरिकों ने बताया कि चुनाव से पहले तो चौबीस घंटे बिजली मिल रही थी लेकिन अब तीन से चार घंटे की कटौती है। इस बारे में जब एसडीओ विद्युत यशपाल सिंह से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि चौबीस घंटे में एक से डेढ़ घंटे की आपात कटौती लखनऊ से कंट्रोल के द्वारा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय स्तर पर होने वाले फाल्ट ठीक करने के लिए अलग-अलग क्षेत्र में अलग समय पर कटौती होती है। उन्होंने माना कि गर्मी में लोड बढ़ा है जिससे फाल्ट हो रहे हैं लेकिन समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग सक्रिय है। कुछ ट्रांसफार्मरों के टैब खोलकर वोल्टेज बढ़ाए गए हैं, जिन इलाकों में वोल्टेज की समस्या है उन्हें चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed