{"_id":"5cec3d7cbdec2207014a1a12","slug":"1558986157970-sambhal-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार के बाद मिली राहत, सिरातुल के खाते में भेजे गए 70 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार के बाद मिली राहत, सिरातुल के खाते में भेजे गए 70 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। सिरातुल के लिए लंबा इंतजार खत्म हो गया। जिलाधिकारी कार्यालय ने मंगलवार को दोपहर पंजाब नेशनल बैंक बहजोई से 69,72,112 रुपये की धनराशि सिरातुल के बैंक खाते आरटीजीएस कराने की प्रक्रिया कर दी। हालांकि सिरातुल ने सोमवार को शाम तक अपना बैंक खाता चेक नहीं किया था। इसलिए उसने धनराशि क्रेडिट होने की पुष्टि नहीं की है।
संभल जिले के नरेटा मोहम्मदपुर निवासी नौशाद की अक्टूबर 2014 में सऊदी अरब में हत्या की गई थी। सऊदी अरब की अदालत में इसका मुकदमा चला। हत्या आरोपी व्यक्ति से हुए समझौते के बाद 69,72,112 रुपये की आर्थिक मदद का चेक भारत सरकार के जरिए संभल के जिलाधिकारी को 8 दिसंबर 2018 को प्राप्त हो गया था। जिलाधिकारी को चेक की यह धनराशि सिरातुल के खाते में भेजने की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन धनराशि सत्यापन में फंस गई। पांच महीने में सिरातुल ने जिलाधिकारी कार्यालय के कई चक्कर काटे। आर्थिक तंगी में वह और उसके बच्चे बीमार हो गए।
इलाज पर भी संकट छा गया। इस दौरान वे तमाम लोग सिरातुल के घर चक्कर काट रहे थे जिनसे जरूरत के वक्त सिरातुल ने कर्ज ले रखा था। उसने अमर उजाला को अपनी समस्या बताई तो उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद सत्यपान की प्रक्रिया में तेजी आई और मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय ने सिरातुल के खाते में 69,72,112 रुपये की धनराशि को आरटीजीएस कराने की प्रक्रिया कर दी। इस बीच सितातुल ने बताया कि वह मंगलवार को बैंक जाएगी तब धनराशि आने के बारे में पुष्टि करेगी। सिरातुल ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय में लिपिक से फोन पर बातचीत की। जिसमें उसे बताया गया है कि जल्दी उसके खाते में धनराशि पहुंच जाएगी।