फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ट्रक पलटने से हाईवे पर तीन घंटे जाम, सेंकड़ो वाहन जाम में फंसे

ट्रक पलटने से हाईवे पर तीन घंटे जाम, सेंकड़ो वाहन जाम में फंसे

Wed, 01 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
ट्रक पलटने से हाईवे पर तीन घंटे जाम, सेंकड़ो वाहन जाम में फंसे
हेडिंग: आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम
विज्ञापन

सुबह चार बजे अनाज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार
हाईवे पर तीन घंटे जाम में परेशान होते रहे राहगीर
अमर उजाला ब्यूरो
धनारी(संभल)।
आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर मंगलवार सुबह चार बजे अनाज से भरा ट्रक पलट गया। जिससे दोनों ओर जाम लगने हाईवे निकलने वाले वाहन जाम में फंस गये। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। तब जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली।
चंदौसी से अनाज भर कर चला ट्रक मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर मानकपुर तिराहे के पास भागनगर में अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से ट्रक के चालक व परिचालक बाल बाल बच गये। लेकिन बीच रोड पर ट्रक पलटने से दोनों ओर वाहनों के पहिए थमने शुरू हो गए। धीरे-धीरे वाहनों की कतार बढ़ती गई और एक किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई। ट्रक गेहूं भर कर चंदौसी से गोवा जा रहा था। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सड़क पर फैले अनाज को दूसरे ट्रक में भरवाया। इसके बाद ट्रक को जेसीबी की मदद से सीधा कराने के बाद सुबह सात बजे यातायात सुचारु करवाया। जाम के कारण राहगीर ठंड में कंपकंपाते रहे। मार्ग सुचारु होने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


पुलिस से बचने को रात में निकलते हैं ओवरलोड वाहन
धनारी। क्षमता से अधिक लोड करके वाहन चेकिंग के डर से रात्रि में निकलते है। जिससे हादसे लगातार बढ़ रहे है। एक सप्ताह पूर्व ओवर लोड बालू से भरे ट्रैक्टर निकलने से छोइयां की नदी के पुल पर कमानी टूट जाने से दो घंटे जाम लग गया। पुलिस ने जाम को खुलवाया। पुलिस ओवर लोड वाहनों को रोक नहीं पाती जिससे लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। पीपलवाला रोड से प्रतिदिन बालू से भरे ट्रैक्टर प्रतिदिन ओवर लोड लेकर गुजर रहे है। जिससे दिनौरा- धनारी मार्ग मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। पीपलवाला के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर ओवर लोड रोकने की मांग की थी। लेकिन थाना पुलिस ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed