{"_id":"58a404394f1c1bbd72d8492d","slug":"14-lakh-voter-aaj-chunege-char-vidhayak","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 लाख वोटर आज चुनेंगे चार विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 लाख वोटर आज चुनेंगे चार विधायक
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 15 Feb 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए लगाई गई बेरिकेडिंग।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान के लिए मतदाता तैयार हैं, जिला प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी पोलिंग केंद्र पैरा मिलिट्री और पुलिस के सुरक्षा घेरे में रहेंगे।
जिले की संभल, असमोली, चंदौसी और गुन्नौर विधानसभा सीट से मान्यता प्राप्त दलों के अलावा निर्दलीय समेत कुल 36 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। संभल में कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद खुद प्रत्याशी हैं, जबकि गुन्नौर में पूर्व राज्यमंत्री अजीत कुमार सिंह राजू मैदान में हैं। पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, पूर्व मंत्री विजेंद्र पाल सिंह यादव जैसे सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी चुनाव से जुड़ी हुई है। विधानसभा चुनाव में जिले के कुछ सियासी घरानों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
सपा, बसपा, भाजपा के साथ सपा कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार जीत के लिए संघर्ष करने को मैदान में हैं। जिले में 6,86,861 महिला मतदाताओं व थर्ड जेंडर के 101 मतदाताओं सहित कुल 14,89,268 मतदाता है, जो मतदान करेंगे। इसमें 18 व 19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 19090 है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि 15 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिले में 1,497 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टियों ने मतदान केंद्र पर शाम 4.00 बजे पहुंच गई। पोलिंग पार्टी पहुंचने से पहले ही मतदान केंद्रों पर बैरीकेडिंग कर दी गई थीं।