फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   आज से मेला सिसौना का आगाज, गंगा तट यज्ञ में आहुति देकर होगा पूजन

आज से मेला सिसौना का आगाज, गंगा तट यज्ञ में आहुति देकर होगा पूजन

Sat, 28 Oct 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
आज से मेला सिसौना का आगाज, गंगा तट यज्ञ में आहुति देकर होगा पूजन
हेडिंग: आज होगा सिसौना में गंगा मेले का आगाज
विज्ञापन

सबहेड: गंगा तट यज्ञ में आहुति देकर होगा पूजन, मेले में बसने लगा तंबुओं का शहर
अमर उजाला ब्यूरो
बबराला/रजपुरा।
कार्तिक पूर्णिमा के मौके जिला पंचायत के द्वारा आयोजित होने वाले जनपद के मिनी कुंभ मेला सिसौना का शनिवार यानी आज गंगा तट पर हवन पूजन के साथ औपचारिक रूप से आगाज हो जाएगा। इसके लिए मेला परिसर में सफाई के अलावा तमाम तैयारियां जोरों पर चल रही है। तंबुओं को लगाना व विद्युत व्यवस्था को प्रमुखता से लगाया जा रहा है। मेले में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए मेला प्रशासन के द्वारा कई जगह सहायता कैंप लगाए है। मेले के शुभारंभ से पूर्व संध्या पर एएसपी व एडीएम ने गंगा तट का निरीक्षण किया।
विदित रहे कि पिछले वर्षों की भांति मेला सिसौना में आने वाले लाखों श्रद्धालु गंगा में स्नान कर पुण्य कमाते है। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए घाट बनाने का काम तेजी से चल रहा है। संभल के मिनी कुंभ के नाम से जाने जाने वाले मेला सिसौना में जिला पंचायत प्रशासन के द्वारा तैयारियां तेजी से चल रही है। शुक्रवार की शाम को अपर जिलाधिकारी आरपी यादव, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय व सीओ गुन्नौर सुदेश कुमार मेला परिसर में पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


हवन पूजन के साथ होगा मेला का आगाज
बबराला/रजपुरा। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महावीर सिंह यादव ने बताया कि मेले के मुख्य गेट को सजाया जा रहा है। बिजली, पानी व टेंट के लिए जिला पंचायत द्वारा टेंडर दिए गए है। जिनके तहत कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्य द्वार से गंगा तट पर मुख्य मार्ग को प्रमुखता से सजाया जा रहा है। तंबुओं के निर्माण में तेजी से कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 हैंडपंप लगवाए जा रहे है।
बबराला। मेले में पेयजल की व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जिला पंचायत के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कुल 150 सरकारी हैंडपंपों को लगाया गया है। गंगा तट पर पानी का स्तर ऊंचा होने से इन्हें लगाने में दिक्कत नहीं आती है। मेले में आने वाली भीड़ को देखते हुए उन्हें पानी की दिक्कत न होने इसके हर मोड़ व रास्ते से अलावा प्रत्येक प्रदर्शनी में नल लगवाए जा रहे है।

150 शौचालय देंगे स्वच्छ भारत मिशन को रफ्तार
रजपुरा। सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को चार चांद लगाने के लिए मेले में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मेले का पूर्ण रूप से खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए कुल 150 अस्थायी शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है।


मेला में बनेगी कोतवाली, एसपी नियुक्त करेंगे प्रभारी निरीक्षक
बबराला/रजपुुरा। पुलिस क्षेत्राधिकारी गुन्नौर सुदेश कुमार ने बताया कि मेले में कोतवाली बनाई जाएगी। जहां एक प्रभारी निरीक्षक की नियुक्ति होगी। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले से पर्याप्त फोर्स तैनात किया जाएगा जोकि 24 घंटे मेले में रहेगा जिसकी खाने-पीने की व्यवस्था भी मेले में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed