Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   13-year prison sentence for man convicted of raping a minor

Sambhal News: नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को 13 साल की कैद

Fri, 06 Nov 2026 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 06 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
13-year prison sentence for man convicted of raping a minor
चंदौसी। गुन्नौर क्षेत्र में वर्ष 2021 के दुष्कर्म मामले में न्यायालय ने एक दोषी को सजा सुनाई है। दोषी भूरे को 13 वर्ष के कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अवधेश कुमार सिंह के न्यायालय ने दिया।
विज्ञापन

घटना 30 मई 2021 की शाम की है। 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी शौच के लिए जा रही थी। भूरे ने उसे पकड़ लिया और बाजरा के खेत में खींचकर दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने पर आरोपी उसे धमकाकर भाग गया। डर के कारण किशोरी ने परिवार को कुछ नहीं बताया था।
विज्ञापन

तीन जून 2021 को किशोरी के भाई ने आरोपी को घटना का मजाक उड़ाते सुना। भाई ने घर आकर बहन से पूछताछ की, तब उसने पूरी घटना बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भूरे के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। विवेचना के बाद साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) /अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह के न्यायालय में हुई। अभियोजन पक्ष से विशेष अभियोजक पॉक्सो एक्ट आदित्य कुमार सिंह ने साक्ष्यों के आधार पर दलीलें पेश कीं। न्यायालय ने सभी सबूतों और दलीलों पर गहन विचार किया। न्यायालय ने आरोपी भूरे को दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed