फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   11.51 lakh sacrifices were made in the Maha Yagya

Sambhal News: महायज्ञ में 11.51 लाख आहुतियां दीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
11.51 lakh sacrifices were made in the Maha Yagya
संभल। श्री कल्कि पधारो धरती पर शृंखला के तहत शिव गोरख मंदिर समिति के पंजू सराय स्थित कैंप कार्यालय पर भगवान श्री कल्कि का 46वां महायज्ञ किया गया। इसमें 108 साधक-साधिकाओं ने 11 लाख 51 हजार आहुतियां दीं। भगवान श्री कल्कि के संभल में अवतार, भारत राष्ट्र की समृद्धि, विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

पंडित राधेश्याम श्रीमाली ने कहा कि वेद शास्त्रों, पुराणों में वर्णित संभल जो आदिकाल से बसा हुआ नगर है। सतयुग में इसका नाम सत्यव्रत, त्रेता युग में पिंगल देश, द्वापर में महेन्द्र गिरी और कलियुग में शम्भलेश्वर था जो आज संभल के नाम से जाना जाता है। कलियुग के माया पुरुषोत्तम अवतार श्री कल्कि जिनकी जन्म भूमि संभल है। श्री कल्कि अवतार यहीं होने कारण इसे श्री कल्कि नगरी भी कहा जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है कि पापों, तापों, श्रापों का विमोचन, निवारण और तमाम आध्यात्मिक उपलब्धियां पाने का भी संसार भर में यह एक उपयुक्त सिद्ध स्थान रहा है। राजा चन्द्रमोलि, राजा ययाति जैसे तमाम प्रसिद्ध राजाओं को उपलब्धि व उनके कष्टों और संकटों का संभल में निवारण हुआ है। ज्वालेश श्रीमाली, आनंद सैनी, डाॅ. सुरेश सैनी, डाॅ. योगी नागेंद्र मोहन श्रीमाली ने भी विचार रखे। इससे पूर्व समिति ने मंगलवार को श्री कल्कि की गारुड़ी रथ यात्रा में प्रसाद, जल वितरण कैंप भी लगाया। इस दौरान आनंद सैनी, नितिन सैनी, जितेंद्र गुप्ता एडवोकेट, दिनेश मोहन एडवोकेट, गोपेश गुप्ता, योगेश सैनी, अमित सैनी, योगी देवांश मोहन, तनिष्क श्रीमाली, यशवर्धन, कृष्णा मोहन, किशन आर्य आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed