फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   11 families freed from brick kilns

चिरौली भगवंतपुर ईंट भट्ठे से 11 परिवार के 57 सदस्यों को बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
11 families freed from brick kilns
संभल। श्रम प्रवर्तन विभाग और पुलिस ने बहजोई थाना क्षेत्र के गांव चिरौली भगवंतपुर स्थित एक ईंट-भट्ठे से 11 परिवारों को बंधनमुक्त कराया है। सभी मजदूरों को वाहन से उनके गांव रवाना कर दिया गया है। मजदूरों ने 18 फरवरी को जिलाधिकारी से बंधुआ बनाकर मजदूरी कराने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

शनिवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुमार शर्मा पवांसा चौकी पुलिस के साथ ईंट-भट्ठे पर पहुंचे। वहां मौजूद मजदूरों से बयान दर्ज किए। मजदूरों ने बताया कि 11 परिवार में 57 सदस्य हैं। ईंट-भट्ठे पर आए हुए तीन महीने हो गए हैं। जब आए तब ईंट-भट्ठे पर काम नहीं था। दो फरवरी से ईंट-भट्ठे पर काम शुरू हो गया, लेकिन भट्ठा स्वामी मजदूरी नहीं दे रहा है। बल्कि मजदूरी मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट करता है। सभी मजदूरों पर पहरा लगा दिया है। कोई कहीं जाने के लिए कहता है तो जाने नहीं दिया जाता। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने वाहन मंगाकर सभी मजदूरों को सामान के साथ उनके गांव भेज दिया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि यह सभी मजदूर मुजफ्फरनगर और बागपत जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed