{"_id":"6ae6594d9847273bf00e5dc2","slug":"1060-square-metres-of-illegal-land-in-sambhal-vested-in-the-government-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-142646-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल में 1060 वर्ग मीटर अवैध जमीन सरकार के पक्ष में निहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल में 1060 वर्ग मीटर अवैध जमीन सरकार के पक्ष में निहित
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मखदूमपुर में प्रशासन ने 1060 वर्ग मीटर जमीन खाली करवाई है। यह जमीन राज्य सरकार के पक्ष में निहित की गई है। शनिवार को नायब तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई संपन्न हुई।
यह जमीन गाटा संख्या 36 में संतराम के नाम दर्ज थी। संतराम अनुसूचित जाति से हैं। उन्होंने सात अक्तूबर-2022 को अपनी पूरी हिस्सेदारी आफताब हुसैन को बैनामा कर दी थी। आफताब हुसैन संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महमूद खां सराय के निवासी हैं।
अनुसूचित जाति के व्यक्ति से जमीन खरीदने के लिए सक्षम न्यायालय से अनुमति नहीं ली गई थी। यह मामला राजस्व न्यायालय पहुंचा। सुनवाई के बाद राजस्व न्यायालय ने इस बैनामा को अवैध करार दिया।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी न्यायिक न्यायालय ने 19 अगस्त 2026 को जमीन को राज्य सरकार में निहित करने का आदेश जारी किया था। इस आदेश के बाद 31 अगस्त को राजस्व अभिलेखों में इसका रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।
एसडीएम विकासचंद्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद अब धारा 105 (2) के तहत कब्जे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासनिक टीम में कानूनगो अमीचंद्र, लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार, नितिन शर्मा, हर्ष रस्तोगी, सर्वेश खान, दानवीर सिंह शामिल थे। यूपी पुलिस के दो दरोगा और दस कांस्टेबल भी मौजूद रहे।