होली पर हाई अलर्ट: रंग से बचाने के लिए तिरपाल से ढकी गईं संभल की 10 मस्जिदें, लगाए गए CCTV; भारी फोर्स तैनात
संभल में जुमा नमाज और होली के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गुरुवार की शाम डीएम राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के जुलूस निकलने के चलते संभल की 10 मस्जिदों को तिरपाल लगाकर कवर किया गया है। इन मस्जिदों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। जिससे पूरी तरह निगरानी रहे। जुलूस के साथ भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। मस्जिदों पर भी जवान तैनात किए गए हैं।
मस्जिदों पर रहेगी फोर्स
संभल में जुमा नमाज और होली के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गुरुवार की शाम डीएम राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि संभल में एहतियाती तौर पर उन मस्जिदों को कवर करा दिया गया है जो जुलूस के मार्ग पर स्थित हैं। इन मस्जिदों पर फोर्स के अलावा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः Alert in UP on Holi: इन जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कहीं ढकी गईं मस्जिदें तो कहीं बनाए गए कंट्रोल रूम
ड्रोन से होगी निगरानी
इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिससे पूरी निगरानी की जाएगी। जुलूस के साथ ड्रोन कैमरे भी निगरानी में रहेंगे। कोई असामाजिक तत्व माहौल खराब न करे इसके लिए पूरे बंदोबस्त किए गए हैं। एसपी ने बताया कि जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया गया है। सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त हैं। बृहस्पतिवार की शाम गुलाल चौपाई भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई है।