फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   YouTuber's convoy stopped in search of wanted person, commotion

Saharanpur News: वांछित की तलाश में यूट्यूबर का काफिला रोका, हंगामा

Fri, 22 Aug 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 22 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
YouTuber's convoy stopped in search of wanted person, commotion
छुटमलपुर में यूटयूबर के काफिले को रोकने जाने पर जुटी भीड़। संवाद
छुटमलपुर। उत्तराखंड में धार्मिक कट्टरता के शिकार हुए छुटमलपुर निवासी रिजवान से मिलने पहुंचे यूट्यूबर और युवा जनशक्ति समिति के अध्यक्ष मौहम्मद कैफ के काफिले को लौटते वक्त पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर करीब आधा घंटा तक हंगामा रहा। बाद में पुलिस ने उन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन


हापुड़ निवासी मौहम्मद कैफ, रुड़की रामपुर नगर पंचायत के चेयरमैन परवेज सुल्तान और अन्य साथियों के साथ दो गाड़ियों में रिजवान से मिलने पहुंचे थे। दोपहर वापस लौटते वक्त पुलिस ने उनके काफिले को कमालपुर रोड पर बैरिकेडिंग लगा कर रोक लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना था कि काफिले में सहारनपुर कोतवाली पुलिस में दर्ज एक मुकदमें का वांछित है, जिसकी तलाश है। धीरे-धीरे करके मौके पर सैकड़ौ लोगों की भीड़ जुट गई। इसे लेकर आधा घंटा तक हंगामा होता रहा। इसी दौरान कैफ के समर्थक कस्बा निवासी आजाद समाज पार्टी नेता फिरोज खान भी साथियों सहित पहुंच गए। मामला बढ़ता देख भारी पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया। इससे कमालपुर जाने वाले रास्ते पर जाम लग गया। मामला बढ़ता देख आखिर में पुलिस ने रोके गए लोगों को जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि काफिले में एक वांछित भी है, जिसकी नगर कोतवाली पुलिस को तलाश थी, लेकिन उसके न मिलने पर भीड़ बढ़ती देख लोगों को जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed