{"_id":"623e02801a64646c9f7afeb9","slug":"youths-who-went-to-see-the-film-were-beaten-up-uproar-saharanpur-news-mrt5817714199","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म देखने गए युवकों की पिटाई, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म देखने गए युवकों की पिटाई, हंगामा
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के सिनेमा घर में फिल्म देखने गए तीन युवकों की कहासुनी होने पर कर्मचारियों ने जमकर पिटाई करते हुए हंगामा कर दिया। इनमें एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव बीजोपुरा निवासी निखिल, गांव खुशालपुर निवासी दिनेश व सुनील नगर कोतवाली क्षेत्र में नाला पटरी के पास स्थिति एक सिनेमा घर में फिल्म देखने गए थे। इस सिनेमा घर में ट्रिपल आर और द कश्मीर फाइल्स फिल्म लगी है। पुलिस के मुताबिक युवक ट्रिपल आर फिल्म देख रहे थे। जब वह इंटरवल में बाहर आए तो कर्मचारियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद कर्मचारियों ने उनकी पिटाई कर दी। घटना के दौरान सिनेमा घर परिसर में हंगामा हुआ। इनमें सुनील की टांग टूट गई, जिसे साथियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवकों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि 15 से 20 कर्मचारियों ने उनकी पिटाई की है।
जयकारे लगाने पर पिटाई की अफवाह फैली
सोशल मीडिया और शहर में अफवाह फैल गई कि युवक द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने गए थे। इस दौरान उन्होंने भारत माता के जयकारे लगा दिए। तभी, सिनेमा घर में नौकरी करने वाले दूसरे वर्ग के कर्मचारियों ने उनकी पिटाई की। वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि युवक ट्रिपल आर फिल्म देखने गए थे। इंटरवल में किसी बात को लेकर कर्मचारियों से उनकी बहस हुई और मामला मारपीट में बदल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। द कश्मीर फाइल्स फिल्म के दौरान भारत माता के जयकारे लगाने पर पिटाई करने की बात सिर्फ अफवाह है।