फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth killed in road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Wed, 25 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 25 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in road accident
ज्वालापुर में एक शादी समारोह से लौटते समय मंगलवार तड़के आल्टो कार और
विज्ञापन
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य दोस्त घायल हो गए। हादसा गागलहेड़ी भगवानपुर मार्ग पर ढालाचौरा के पास हुआ। मृतक युवक सहारनपुर के खलासी लाइन स्थित नेहरू नगर निवासी परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक के मामा ने गागलहेड़ी थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

नेहरू नगर निवासी रेलवे से रिटायर्ड सुरेंद्र कुमार शर्मा का बेटा तरुण शर्मा अपने दोस्त आशीष कुमार और राजा के साथ ज्वालापुर में एक शादी समारोह में आल्टो कार से गए थे। समारोह में शिरकत करने के बाद वहां से लौटते समय मंगलवार तड़के करीब पांच बजे जब उनकी कार भगवानपुर गागलहेड़ी मार्ग स्थित गांव ढाला चौरा के पास पहुंची तो ओवरटेक करते समय अचानक लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।

जबरदस्त टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में सवार युवक तरुण शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके अन्य दोस्त घायल हो गए। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जिला चिकित्सालय में तरुण शर्मा के मृत घोषित होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जबकि घायलों को उनके परिजन निजी चिकित्सालय में ले गए। मृतक युवक के मामा उमेश कुमार की ओर से थाने में दी गई तहरीर में बताया गया कि अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली की कार के टक्कर से यह हादसा हुआ। उन्होंने जांच कर जरूरी कार्रवाई की मांग की। उधर, थाना गागलहेड़ी प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी हादसे की जांच की जा रही है।

तरुण को रखींच लाई मौत
तरुण के परिवार से जुड़े कुछ लोगों ने बताया कि ज्वालापुर में शादी समारोह से लौटते समय तरुण और दोस्तों को जाने से रोका गया था। उनसे कहा गया था कि वह आराम करने के बाद ही सफर पर निकले। यह भी पता चला कि रास्ते में भी एक रिश्तेदार के घर रोकने तक की तैयारी कर ली गई थी। मगर घर आने के चक्कर में तरुण और दोस्त कार में सवार होकर रवाना हो लिए। फिर रास्ते में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

बीवी और मासूम को छोड़ गया तरुण

सड़क हादसे में इकलौते बेटे तरुण शर्मा की मौत के बाद खलासी लाइन के नेहरू नगर निवासी परिवार में मातम छा गया। परिवार में ताऊ के बेटे गौरव शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि रेलवे से रिटायर्ड पिता सुरेंद्र शर्मा के बुढ़ापे का सहारा था तरुण शर्मा। वह अपने पीछे बीवी रश्मि और चार साल के बेटे आदित्य को छोड़ गया है। तरुण एक निजी प्रोफेशनल कोचिंग इंस्टीट्यूट का संचालक भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed