{"_id":"5f91c74f8ebc3e9b8505758c","slug":"youth-injured-in-beating-dies-in-hospital-saharanpur-news-mrt5074780197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई में घायल युवक की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई में घायल युवक की अस्पताल में मौत
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर थाना क्षेत्र स्थित जगदंबा कालोनी में रहने वाले युवक को कुछ युवकों ने बेरहमी से पीटा और अधमरा छोड़कर फरार हो गए। युवक को उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। युवक की पिटाई करने वाले कौन थे, इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है।
बृहस्पतिवार शाम हिम्मत नगर स्थित जगदंबा कालोनी निवासी चंद्रपाल शर्मा कुछ अन्य लोगों के साथ शाम को शेखपुरा पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस को बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा अमित वर्मा मोरगंज में स्टेेशनरी की दुकान पर काम करता था। बुधवार सुबह 11 बजे वह दुकान पर जाने के लिए गया था। कुछ देर बाद उसने कॉल करके परिजनों को बताया कि कुछ युवक उसे पीट रहे हैं और जान से मार डालेंगे, मुझे बचा लो। इसके बाद परिवार के लोग उसे ढूंढने निकले और तलाश करते हुए चिलकाना रोड पर पहुंचे। वहां कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित नहर किनारे एक खेत में अमित बेसुध पड़ा मिला। वहां से उसको जिला चिकित्सालय ले जाया गया और फिर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां देर रात उसकी मौत हो गई।
पुलिस लगा रही पता, किससे था अमित को खतरा
- अमित वर्मा के पिता चंद्रपाल वर्मा और चचेरे भाई नितिन कुमार ने बताया कि बेसुध हालत में मिलने से पहले उसने फोन पर कहा था कि कुछ लड़के उसे मार देंगे। उनके मुताबिक ये लड़के कालोनी के ही परिचित या अन्य दोस्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं, जांच जारी
- देहात कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि गैरइरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। अमित ने फोन पर एक युवक के नाम का जिक्र किया था, उस सहित कुछ अन्य युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिवार की ओर से किसी को नामजद नहीं कराया गया है।