{"_id":"69c43d06f451582837025f31","slug":"youth-falls-victim-to-cyber-fraud-of-1215-lakh-in-the-name-of-investment-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-172032-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: निवेश के नाम पर युवक से 12.15 लाख रुपये की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: निवेश के नाम पर युवक से 12.15 लाख रुपये की साइबर ठगी
Thu, 26 Mar 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। देवबंद निवासी एक युवक से निवेश के नाम पर 12.15 रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
देवबंद के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी अभिषेक कुमार ने तहरीर देकर बताया कि कस्बे में छोटी दुकानदारी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसने फेसबुक पर फाइनेंशियल प्रमोटर नामक पेज के माध्यम से पांच सितारा होटल में ठहरने के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान 30 सितंबर 2025 को उसके मोबाइल पर आलोक कुमार नाम के व्यक्ति का फोन आया, जिसने निवेश पर अधिक लाभ का झांसा दिया। आरोपी ने शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए जमा की गई रकम ब्याज सहित वापस कर दी। इसके बाद प्रलोभन देकर पीड़ित से लगातार रकम जमा कराता रहा।
पीड़ित ने 30 सितंबर से 17 अक्तूबर 2025 के बीच अलग-अलग तिथियों में केंद्रीय बैंक, देवबंद शाखा से बैंक ऑफ बड़ौदा की विभिन्न शाखाओं में कुल 12.15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम जमा कराने के बाद जब उसने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद मिला। कई बार प्रयास करने के बावजूद आरोपी से संपर्क नहीं हो सका और न ही रकम वापस मिली। साइबर क्राइम पुलिस ने फेसबुक पेज की जांच शुरू कर दी है।