{"_id":"62376c66a01af80dc36af29d","slug":"youth-escaped-leaving-dead-body-at-home-saharanpur-news-mrt5811411125","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को घर से बुला हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को घर से बुला हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
सरसावा। थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में अनुसूचित जाति के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही सजातीय चार युवकों पर घर से बुलाकर ले जाने और हत्या कर शव को घर पर छोड़ कर फरार होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर के अनुसूचित जाति के लोग थाने पहुंचे। जहां शिवकुमार ने बताया कि वे मजदूरी कर अपना भरण पोषण कर रहे हैं। उसका भाई शुभम (22) भी मजदूरी करता था। शनिवार को शुभम को लेने गांव के सजातीय चार युवक आए थे, लेकिन जब शाम चार बजे तक उसका भाई नहीं लौटा तो उन्होंने साथ ले जाने वाले लड़कों को फोन किया। लड़कों ने बताया कि वे थोड़ी देर में गांव में पहुंच जाएंगे। इसके बाद भी उसका भाई नहीं आया तो उन्होंने एक बार फिर से लड़कों से बात की तो वे अपने बयान बदलने लगे। देर शाम चारों लड़के गांव आए तथा उसके भाई को मृत अवस्था में घर पर छोड़ कर कहने लगे कि इसकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद इसकी मौत हो गई। जब तक वे लड़कों से कुछ पूछताछ करते चारों फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि शुभम के चेहरे पर चोट के निशान थे। मृतक के भाई शिवकुमार ने चारों युवकों के खिलाफ तहरीर देते हुए अपने भाई शुभम की हत्या करने का आरोप लगाया। सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई शिव कुमार की ओर से मिली तहरीर में गांव के ही चार युवकों पर शुभम की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में कुछ बिंदु सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।