फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies in collision between two bikes

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

Wed, 25 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between two bikes
नकुड़(सहारनपुर)। नकुड़-सहारनपुर रोड पर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई] जबकि एक बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजनों के कार्रवाई से इनकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

नकुड़ कोतवाली क्षेत्र की फंदपुरी चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम गांव ढकदेई निवासी नीटू अपने पिता भुल्लण सिंह व बेटे हिमांशु के साथ खेत से अपने घर आ रहा था। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह गांव ढकदेई के समीप नकुड़-सहारनपुर रोड पर पहुंचे तो नकुड़ की ओर से आ रही बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया हादसे में 35 वर्षीय नीटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता भुल्लण सिंह व बेटे हिमांशु सहित दूसरी बाइक पर सवार सुरेश पुत्र सोराज निवासी मोहनपुरा थाना सदर सहारनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा कानूनी कार्रवाई करने से इंकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed